Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारतीय सिविल सेवा का इतिहास

भारतीय सिविल सेवा का एक संक्षिप्त इतिहास

  कुमारिल - नमस्कार मित्रों , स्वागत है आपका भारत की कहानी में . क्या आप जानते हैं की भारतीय civil services की शुरुआत कब और कैसे हुई? आज की चर्चा में , मैं कुमारिल और मेरे मित्र , भंते धर्मकीर्ति भारतीय civil services के इतिहास से आपका संक्षिप्त परिचय करवाएंगे . आप शुरू करिए धर्मकीर्ति . धर्मकीर्ति - धन्यवाद कुमारिल . भ ारत में व्यापार करने आई East India Company , उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य तक पूरे भारत की मालिक बन गई। ये साम्राज्य जीता तो Company की फौज ने था, लेकिन इस पर राज company के नौकरशाह/ civil servants करते थे। कुमारिल - कहने के लिए तो उनका काम Britain में बनाई नीतियों को लागू करना था, लेकिन वस्तुतः वे साम्राज्य के सर्वेसर्वा थे। उन दिनों एक पानी के जहाज को भारत से ब्रिटेन पहुँचने में 3-4 महीने लगते । जब तक telegram ईजाद नहीं हो गया, Britain में बैठे company Directors का भारत के प्रशासन पर बहुत कम वास्तविक नियंत्रण था। धर्म कीर्ति - भारत का राज-काज, काम-धंधे, युद्ध और व्यापार सम्बन्धी सारी जानकारी के लिए कंपनी के Directors उन्हीं नौकरशाहों पर निर्भर